फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर में फंसा तार, बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव परौली में रविवार को खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर में फंसे तार की चपेट में आने से एक बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी लालाराम ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। इसी दौरान खेत के किनारे उनकी पुत्री निधि खेल रही थी। आरोप है कि जोताई करते समय ट्रैक्टर के हल में तारकशी का तार फंस गया, जो तेजी से उछला कर निकला, जिसकी चपेट में निधि भी आ गई। बच्ची घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर सीएचसी बिल्सी पहुंचे।
विज्ञापन

लालाराम ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें