सिलहरी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार सुबह ग्राम भगवतीपुर के नजदीक एक युवती बेहोश पड़ी मिली। उसके शरीर पर काफी चोटें हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों ने उसके होश में आने के बाद कार्रवाई कराने को कहा है।
रविवार सुबह कुछ लोग मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम भगवतीपुर के नजदीक से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने करीब 20 वर्षीय युवती को सड़क किनारे बेहोश पड़ा देखा। उसके सिर में गंभीर चोट थी। कुछ लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन उठ नहीं पाई। वह केवल अपना नाम और अपने गांव का नाम ही बता पाई।
इस पर राहगीरों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ही उसके परिवार वालों को सूचना देकर बुला लिया। परिवार वालों ने बताया कि युवती शनिवार रात घर में सो रही थी। वह घर से निकलकर यहां कैसे आ गई, वह खुद हैरान हैं। युवती के पास कपड़ों से भरा एक बैग मिला है। इससे माना जा रहा है कि युवती कहीं जाने की फिराक में थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कक्ष के पास लगा फायर सिलेडर । संवाद