फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांग ढहने से बच्ची की मौत

Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
ढांग ढहने से बच्ची की मौत 
विज्ञापन
दिवाली पर घर में लिपाई-पुताई करने के लिए मिट्टी लेने के लिए गई 11 वर्षीय बच्ची की ढांग ढहने से मौत हो गई। उसके साथ गई सहेली ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने ढांग की मिट्टी हटाकर बच्ची को निकाला, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सराह गांव में स्थित नाना सोनपाल के घर में विनीता पुत्री गिरीश फैजगंज बेहटा बचपन से रह रही थी। वह बुधवार सुबह आठ बजे अपनी एक सहेली के साथ पीली मिट्टी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान सहेली शौच करने के लिए चली गई। इस समय लड़की मिट्टी निकाल रही थी। उस समय उसकी सहेली शौच के लिये पास के खेत में चली गई। जब वह वापस आई तो देखा कि विनीता ढांग में दब गई है। उसकी सहेली ने घर जाकर परिवारवालों को मामले की जानकारी दी। गांव वाले दौड़कर ढांग के पास पहुंचे और मिट्टी को हटाया तो देखा कि विनीता की मौत हो चुकी है। विनीता कक्षा चार की छात्रा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें