फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम कुलचौरा में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक ने दस वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार के भागने से गुस्साए गांव वालों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें समझाया, तब कहीं पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम कुलचौरा निवासी सुरवान सिंह की 10 वर्षीय बेटी ईनू सोमवार दोपहर मोहल्ले के बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक उसी समय अलापुर की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने ईनू को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ईनू काफी दूर जा गिरी। वहीं बाइक सवार भी गिरते हुए बचा। वह बच्ची की हालत देखकर डर गया और मौके से बाइक लेकर भाग गया। उस दौरान सड़क किनारे खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जिस पर गांव के दर्जनों लोग आ गए। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजन बच्ची को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर प्रभारी एसओ सिविल लाइंस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल लोगों को समझाया। पहले परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते रहे। बाद में मान गए। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान लगभग आधा घंटा यातायात बाधित रहा। सुरवान सिंह के दो बच्चे थे, जिनमें बेटी ईनू बड़ी थी। उससे छोटा बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें