फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में बुखार से युवती की मौत, कई लोग बीमार

Thu, 10 Aug 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में वायरल का प्रकोप बढ़ा है। मूसाझाग क्षेत्र के गांव रायपुर में गुरुवार को बुखार से एक युवती की मौत हो गई, जबकि कई लोग चपेट में हैं। मूसाझाग क्षेत्र के गांव रायपुर में पिछले एक सप्ताह से बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही  है। बुखार आने वालों मे शेर सिंह की 19 वर्षीय बेटी भगवती भी शामिल थी, जिसकी गुरुवार को मौत हो गई। भगवती को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने उसका गांव में ही इलाज कराते रहे। गरीबी की वजह से अस्पताल नहीं ले जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने भी गांव में जाकर नहीं देखा। इधर, रायपुर गांव में हालात यह हैं कि एक-एक परिवार के कई सदस्य बुखार की चपेट में हैं। गांव के सोनपाल (40), पोशाकी (55), किरन (3) पुत्री सिद्दार, दीपक (9) पुत्र विजेंद्र, सीमा (30) पत्नी विजेंद्र, लड़ैती (12) पुत्री दुर्विजय, जोगेश (10) पुत्र दुर्विजय, राधा (2) पुत्री सत्यपाल, ओमेंद्र (6) पुत्र सत्यपाल, तनु (4) पुत्री दुर्विजय, मुरली (22), रामबहादुर (6) पुत्र सोनपाल, सोनपाल (40), अर्चना (3) पुत्री सोनपाल, देवी (38) पत्नी सोनपाल, रजनेश (12) पुत्र राजेंद्र, सुशीला (25) पत्नी सिद्दार, मोहन (2) पुत्र जोगेंद्र, कालीचरन (12) पुत्र बाबूराम, मोना (7) पुत्री बाबूराम, कुंती (2) पुत्री बाबूराम, कृष्णा देवी (30) पत्नी नेकपाल, देवश्री (21) पत्नी ओमेंद्र समेत कई लोग बीमार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें