युवती को अगवा कर ले गया था पड़ोस का युवक
युवती के पिता ने पिछले महीने गांव के ही पिंकू के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 मई को युवती बरेली में मिली थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट में युवती ने आरोपी के खिलाफ अगवा करने के बयान दिए थे। इस कारण वह अभी जेल में है। 26 मई को कोर्ट ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद ही परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था।
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल पर युवती के परिजन नहीं मिले थे। पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आने के बाद उसने भी पूछताछ की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।