फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा चौक पर शोहदों ने छात्राओं से की मारपीट

Fri, 19 Dec 2014 11:25 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के इंदिरा चौक इलाके में शुक्रवार सुबह शोहदों ने स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान विरोध करने पर एक छात्रा की पिटाई भी कर दी। इससे छात्रा घायल हो गई। शोहदों की हरकत देखकर तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले शोहदे भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कुछ छात्राएं साइकिल से स्कूल जा रही थीं। एक बाइक पर सवार तीन शोहदे इनका पीछा कर रहे थे। इंदिरा चौक पर सिंह गैस एजेंसी के सामने एक शोहदे ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। इसका छात्राओं ने विरोध किया तो शोहदों ने छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में एक छात्रा घायल भी हो गई। यह देखकर लोग मौके पर दौड़े तो शोहदे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची।
इधर शहर कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर में इमली वाली मस्जिद के पास कोचिंग से निकल रहीं छात्राओं की आपस में ही मारपीट हो गई। छात्राओं के एक गुट ने एक छात्रा को मारना-पीटना शुरू कर दिया। बाद में आसपास के लोगों ने बीच बचाव करा कर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें