फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित डाकपाल ने लौटाए 65 हजार, पुलिस ने कर दिया मामले का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निलंबित डाकपाल द्वारा पुलिस में मामला पहुंचने के बाद फर्जी खाते खोलकर निकाली गई रकम को वापस करना शुरू कर दिया है। रविवार को डाकपाल के पासवर्ड के जरिये निकाले गए रुपयों में से पुलिस और अन्य डाकपालों के दबाव के चलते आरोपी ने 65 हजार रुपये वापस कर दिए। इससे यह तो साफ हो गया कि उसने घोटाला किया गया था। अब उसने 85 हजार रुपये 14 दिसंबर को देने की बात कही है। यह अलग बात है कि उसने किसी भी तरह की विभागीय कार्रवाई से बचने को रकम वापस करना शुरू की है, लेकिन उसने जो कारनामा किया है उससे डाक विभाग की विश्वसनीयता पर दाग पर भी लगा है।
विज्ञापन

सहसवान क्षेत्र के गांव नाधा स्थित डाकघर में ओमेंद्र सिंह भदौरिया डाकपाल के पद पर कार्यरत हैं। उनको मिले विभागीय आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) की आईडी के पासवर्ड के जरिये संभल जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र के रहने वाले निलंबित डाकपाल हरीश ने पांच लोगों के फर्जी खाते खुलवाकर डाकघर के खाते से उन खातों में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, साथ ही पेटीएम के माध्यम से बाद में 67 हजार रुपये निकाल लिए। चूंकि समय से डाकपाल ओमेंद्र सिंह भदौरिया को इस घोटाले की जानकारी हुई तो उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जानकारी देकर पासवर्ड को सीज करा दिया। यदि कुछ और समय तक ओमेंद्र को इसकी जानकारी नहीं होती तो माना जा रहा है कि आरोपी हरीश और भी बड़ी रकम को साफ कर देता।
इधर, हयातनगर थाना पुलिस तक जब इस घोटाले की जानकारी पहुंची तो पुलिस आरोपी हरीश को उसके घर से थाने ले आई थी। पुलिस की सख्ती के आगे हरीश ने सबकुछ उगल दिया था। ओमेंद्र ने हरीश के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने को पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन हरीश ने निकाली गई धनराशि को वापस कर देने की बात पुलिस के सामने की। पीड़ित डाकपाल ओमेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक हरीश ने रविवार को हयातनगर उनके पहुंचने पर 65 हजार रुपये वापस कर दिए, जबकि शेष धनराशि को 14 दिसंबर तक लौटाने की बात कही है।
विज्ञापन

पासवर्ड के जरिये फर्जी खाते खोलकर नाधा डाकखाने के खाते से धनराशि निकालने का आरोपी हरीश बेहद शातिर बताया जा रहा है। विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि उसकी पत्नी भी गुन्नौर क्षेत्र के एक गांव में डाकपाल है। उसने परिवार के और भी कुछ लोगों को सेटिंग के चलते डाक महकमे में लगवा रखा है। उसके और भी कई कारनामे पहले चर्चाओं में रहे हैं जिससे उसे निलंबित भी होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें