फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को पद से हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पीएफ घोटाले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना- प्रदर्शन किया। उन्होंने घोटाले में शामिल पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को हटाने और गिरफ्तारी समेत पूरे प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग की। अधिकारी कर्मचारियों ने जीपीएफ / सीपीएफ के 2268 करोड़ रुपये वापस किए जाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक मेें वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्णय लिया है, वह ठीक है। जांच निष्पक्ष होने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों विशेषकर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को उनके पद से हटाकर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उनके रहते हुए साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना है। वक्ताओं ने जीपीएफ/सीपीएफ के 2268 करोड़ रुपये वापस करने की भी मांग की। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, एक्सईएन प्रथम वाईएस राघव, सतेंद्र चौहान, एसपी पांडेय, मंयक मौर्य, डीके अग्रवाल, पवन कुमार, शिवांशु गौण आदि मौजूद रहे।
इधर, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि भविष्य निधि ट्रस्ट के चेयरमैन द्वारा नियमों की अनदेखी कर कर्मचारियों के अंशदान और भविष्य के धन को बड़े पैमाने पर डिफाल्टर घोषित गैर वाणिज्यिक बैंक में निवेश कराकर अरबों रुपये का महाघोटाले का जन्म दिया गया है। इस मौके पर बरेली जिले के जनपद सचिव इंजीनियर पवन कुमार सिंह,चंद्र कुमार पटेल, पीयूष कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें