ब्योर गांव के प्रशासक ने कराई रिपोर्ट
ग्राम पंचायत ब्योर के प्रशासक तनजीम अली ने थाना बिनावर में तहरीर देकर बताया कि गांव में जन कल्याण एवं विकास समिति (एनजीओ) की ओर से अस्थायी गोशाला का संचालन किया जा रहा है। बताया कि 26 सितंबर गोशाला में 223 गोवंश मौजूद थे, जिनके लिए प्रति गाय 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। संचालक 21 नवंबर 2025 से गोशाला चला रहा है।
आरोप है कि संचालक ने क्षमता से अधिक गोवंश रखकर उचित देखभाल नहीं की और मौसमी प्रकोप से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए। 27 सितंबर को लगातार बारिश और चारा-पानी न मिलने से 14 गोवंशों की मौत हो गई। सरकारी धन के दुरुपयोग और गोवंशों के प्रति क्रूरता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।