फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों में सात दिन ढूंढे जाएंगे गरीब

Thu, 12 Feb 2015 01:05 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 खाद्य एवं रसद विभाग से मिले निर्देशों पर जिले की मलिन बस्तियों से गरीबों को ढूंढकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सात दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सभी एसडीएम को जिला पूर्ति कार्यालय से लेटर जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम से कहा गया वह अपने-अपने क्षेत्रों में मलिन बस्तियों से उन गरीबों को सूचीबद्ध करा लें, जो मलिन बस्तियां जिला नगरीय विकास प्राधिकरण के रिकार्ड में हैं। इसके लिए प्राधिकरण से रिकार्ड भी मंगा लिया जाए। इस अभियान को 14 से 20 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए पात्र परिवार छूट न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें