फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गणपत बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष की गूंज

विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर गणपति प्रतिमा का भू-विसर्जन करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सात दिन चले गणेश महोत्सव के बाद मंगलवार को विसर्जन यात्रा की धूम रही। गणेश भक्तों ने भारी मन से लेकिन पूरी आस्था और उमंग के साथ गणपति को विदा किया। यात्रा में लाेगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और डीजे के भजनों पर जमकर झूमे।
विज्ञापन

इसके लिए लालपुल पर विभिन्न पंडालों से आए गणेश की प्रतिमाओं को शहर के लोगों ने विदा किया। उसके बाद अपने-अपने वाहनों से गणेश प्रतिमाओं को कछला गंगा घाट पर भू-विसर्जन को प्रतिमाएं लेकर निकल पड़े। बदायूं से कछला पूरे 30 किमी तक विसर्जन यात्रा की धूम रही। डीजे की गूंज और भक्तों के जयकारों के बीच उत्साह की चरम सीमा देखी गई। विघ्न विनाशक के सम्मान में यात्रा के दौरान गणपति बप्पा माेरिया, अगले बरस तू जल्दी आ, गूंजता रहा।
श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से चल रहे 22वें गणेश महोत्सव का मंगलवार को गणेश विसर्जन यात्रा के साथ समापन हुआ। प्रातः काल से शहर के विभिन्न पंडालों में विराजे गजानन को विसर्जित करने से पहले यज्ञ और पूजन किया। विसर्जन यात्रा में विभिन्न स्थानों से भजन कीर्तन करते लोगों के अलावा डीजे पर नाचते-गाते और रंग गुलाल उड़ाते भक्तो का उत्साह देखते ही बनता था। शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे चले। लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों को जलपान की व्यवस्थाएं कीं। भोला धाम से प्रारंभ होकर विसर्जन यात्रा पथिक चौक, टिकट गंज, हलवाई चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक से साहू धर्मशाला होते हुए लालपुल पहुंची। इसके बाद वाहनों से उझानी होते हुए कछला गंगा घाट पर संपन्न हुई। श्री गणेश सेवा मंडल के सभी सदस्यों ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय, राहुल राठौर, चंद्र प्रकाश, राकेश गुलाटी, रामेश्वर दयाल, पंकज शर्मा, अचल शर्मा, अभि गुप्ता, शिवम, लवकुमार, महिला मंडल में दीपमाला गोयल, कृष्णा कश्यप, इंदु सक्सेना अमिता उपाध्याय सहित धर्म प्रेमी जनता ने सहयोग किया।
विज्ञापन



व्यवस्था पर हावी हुई विसर्जन यात्रा, तीन हाई-वे प्रभावित
शहर में निकली गणेश विसर्जन यात्रा के कारण आधा शहर जाम रहा। सबसे ज्यादा भीड़ लालपुल पर रही। इसकी वजह से बदायूं-मेरठ, बरेली-मथुरा और बदायूं-बिजनौर राजमार्गों पर करीब छह घंटे आवागमन प्रभावित रहा। इतनी भीड़ कि पैदल निकलने वालों को भी मुसीबतें झेलनी पड़ीं। यात्रा मार्ग पर पुलिस की व्यवस्था बौनी साबित हुई।

लालपुल पर हुआ गणेश मूर्तियों का जमावड़ा
शहर के विभिन्न पंडालों से करीब 140 गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लाया गया। इसमें कुछ वाहनों पर झांकी क रूप में तो कुछ सिर पर रखकर भी गणेश प्रतिमाओं को लालपुल तक लाए। जहां से विभिन्न ग्रुप अपने अपने वाहनों से गणेश प्रतिमाएं कछला गंगा घाट तक ले गए।


डीजे के तेज आवास परेशान हुए लोग
श्री गणेश विसर्जन यात्रा में कई प्रसिद्ध डीजे शामिल हुए। इनकी गूंज से लोग परेशान हुए। दिल के मरीजों को इससे भारी परेशानी हुई। आम लोग भी तेज आवाज से दुखी दिखाई दिए। लोगों का कहना था कि यात्रा की मस्ती में डीजे बड़ी मुसीबत साबित हुए।



कछला गंगा घाट पर विसर्जन
कछला। गंगा घाट पर एकत्र हुईं गणेश मूर्तियों का गंगा जल से स्नान के बाद भू-विसर्जन किया गया। लोगों ने अपने आराध्य को भारी मन से विदा किया और विसर्जन के समय उनकी सुंदर छवि को निहारते रहे। विसर्जन के लिए यहां पहले से ही गंगा की बालू में गड्ढे खोद दिए गए थे और उनमें गंगा जलभर दिया था। विसर्जन के समय लोग मंत्र बोलते रहे तो भजन भी गाते रहे। संवाद

कछला गंगा घाट पर गणपति प्रतिमा का भू-विसर्जन करते भक्त। संवाद

कछला गंगा घाट पर गणपति प्रतिमा का भू-विसर्जन करते भक्त। संवाद

कछला गंगा घाट पर गणपति प्रतिमा का भू-विसर्जन करते भक्त। संवाद

कछला गंगा घाट पर गणपति प्रतिमा का भू-विसर्जन करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें