ब्रह्मा के कमंडल से मां गंगा की हुई थी उत्पत्ति
मां गंगा अमृतकुंज सेवा संस्थान एवं श्याम मनोहर जन सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से गंगा सप्तमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि बैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन ही ब्रह्मा के कमंडल से मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी, तभी से गंगा सप्तमी का पर्व चला आ रहा है। इस दिन मां गंगा में स्नान करने से श्रद्धालुओं के समस्त पापों का नाश हो जाता है। मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कार्यकर्ताओं ने घाट पर बिखरे हुए कूड़े करकट को दूर ले जाकर गड्ढे में डाला। मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना पंडित उमेश शर्मा की ओर से की गई। कार्यक्रम में श्याम मनोहर, दिनेश चंद्र शर्मा, रामदेवी शर्मा, अनीता पाठक, संगीता शर्मा, निहार रंजन, राकेश शर्मा, नंदू, गौरव पाठक, धन्नू, नमन मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं श्री साईं बाबा भक्त मंडली के अध्यक्ष विनोद सक्सेना एवं मंडली के सचिव पंडित अमन मयंक शर्मा ने बताया कि तीन और चार मई को कूंचा पांडे स्थित समाधि बाबा शिव मंदिर में र्साइं बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। र्साइं बाबा की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।