फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला ककोड़ा: फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, घाट बनाने में रोक

Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
मेला ककोड़ा: फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर, घाट बनाने में रोक 
विज्ञापन
सप्ताह भर में गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। गोताखोरों की माने तो गंगा में दो फीट पानी बढ़ गया था, जो दो दिन पूर्व घट गया। लेकिन मंगलवार की रात पुन: बढ़ गया। इस वजह से मेले के लिए बनाए जा रहे स्नान घाट के काम को भी रोक दिया गया। गंगा जल घटने पर स्नान करने का स्थान भी बदलने की संभावना रहेगी। हालांकि बाढ़ खंड की ओर से अभी तक किसी ने मेला स्थल का दौरा नहीं किया है। जानकारों की माने तो इससे कार्य में कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 को होगी मां गंगा की महाआरती
देखने लायक होगा आतिशबाजी का शानदार नजारा
कादरचौक। मेला ककोड़ा में गंगा महासभा के तत्वावधान में 13 से 15 नवंबर तक मां गंगा की आरती होगी। इसमें नेपाल के राजन भट्टरई की ओर से विद्वानों के संगीतमयी आरती के अलावा आतिशबाजी का शानदार नजारा भी देखने को मिलेगा।
का आयोजन होगा। महासभा के राष्ट्रीय मंत्री धीरज सक्सेना ने बताया कि इसकी समस्त तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
दीपावली से पूर्व टेंट आने पर लगा ग्रहण
कादरचौक। मिनी कुंभ में इस बार दीपावली से पूर्व टेंट आने पर ग्रहण लग गया है। सूत्रों की माने तो आगरा के टेंट वाले के गोदाम में आग लगने से उसके न आने की संभावना है। वहीं मध्यप्रदेश के टेंट स्वामी से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन

मेले में टेंट लगाने के लिए प्रदेश में कुछ ही टेंट स्वामी हैं। कई वर्षों तक आगरा का टेंट मेले में आता रहा है। पिछले वर्ष मध्यप्रदेश के भिंड से टेंट मंगाया गया था। इस बार पुन. आगरा का टेंडर किया गया। लेकिन टेंट गोदाम में आग लगने से अब आने की उम्मीद कम है। जिला पंचायत एएमए हरिपाल सिंह ने बताया कि आगरा के टेंट में आग लगने से दिक्कत जरूर हुई है। उसी का टेंडर भी हुआ था। लेकिन अचानक गोदाम में आग लग गई। लिहाजा आना असंभव है। मध्यप्रदेश के टेंट स्वामी से बात हो चुकी है।
प्लाट आवंटन को लगे झंडियों के संकेतांक
कादरचौक। मेला ककोड़ा के लिए प्लाट आवंटन के लिए जगह-जगह झंडी लगाकर चिह्नांकित किया गया है। रोड बनाने के लिए भी झंडी के ही निशान लगाए जाते हैं। सात नवंबर को ककोड़ा देवी मंदिर पर विधिवत पूजा के साथ मेला स्थल पर गंगा पूजन व झंडी पूजन कर झंडी को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें