फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बाढ़ से बिगड़े हालात: खतरे के निशाने से ऊपर बह रही गंगा, प्रशासन खाली करवा रहा गांव

Tue, 18 Jul 2023 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बदायूं जनपद में बाढ़ से स्थिति बिगड़ती जा रही है। उसहैत क्षेत्र के बहेटी व कमेला नगला आदि गांवों में मंगलवार को बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन गांव खाली करा रहा है। 
विज्ञापन
गांव में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में होने वाली बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बदायूं जनपद में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कछला में गंगा नदी का लाल निशान 162 मीटरगेज पर है, लेकिन मंगलवार को कछला में 162.870 मीटरगेज जलस्तर दर्ज किया गया है। ऐसे में गंगा खतरे के निशान से .870 मीटरगेज ऊपर बह रही है। 

विज्ञापन


उसहैत क्षेत्र के बहेटी व कमेला नगला आदि में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। कटान भी हो रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों को गांव खाली करने के लिए को बोला है। प्रशासन द्वारा ललोमई गांव के पंचायतघर, बरातघर और सरकारी स्कूल में ग्रामीणों के रूकने की व्यवस्था की है। बेहटी और कमेला नगला के लोगों ने वहां पर अपना सामान रखना शुरू कर दिया है। 

ये भी पढ़ें- Youtuber Earning: वीडियो बनाकर एक साल में कमाए 1.20 करोड़ रुपये, यूट्यूबर ने आयकर टीम को दिया ये जबाव
विज्ञापन


सहसवान क्षेत्र के परशुराम नगला, भमरौलिया, खागी नगला, वीर सहाय नगला में पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को गांव खाली करना पड़ा है। औरंगाबाद से तौफी नगला को जाने वाले रोड पर पानी भर गया है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की पानी में धान की फसल भी डूब गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

संपर्क मार्ग पर पानी भरने से दातागंज के सकतपुर, सिमरिया, जरतौली, मौसमपुर, कादरचौक के लल्सी नगला, खुडवारा, तेलिया नगला, सहसवान के वीर सहाय नगला, भमरौलिया, खागी नगला समेत अन्य गांव टापू बन गए है। सहसवान के खागी नगला, वीर सहाय नगला के लोगों ने तटबंध पर रहना शुरू कर दिया। बाकी लोग अभी गांव में रह रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें