फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; कई उपकरण बरामद

Thu, 30 Apr 2026 07:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के हजरतपुर क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले संगठित गिरोह का हजरतपुर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिससे उनके संगठित और सुनियोजित तरीके से कार्य करने का खुलासा हुआ है। इनके स्तर से बनाए गए आधार कार्ड किसी अपराधिक गतिविधि में तो नहीं प्रयोग हुए हैं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि थाना प्रभारी हजरतपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर ग्राम जमालपुर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों कादरचौक के मुंशी नगला निवासी फरमान, थाना अलापुर के गांव उपरेला निवासी अनुज कुमार और थाना उझानी के गांव सिरसौली निवासी ब्रजनंदन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आधार कार्ड बनाने का धंधा कर रहे थे। 

हाईटेक उपकरणों का इस्तेमाल कर तैयार किए जाते थे फर्जी दस्तावेज
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की कूटरचना करते थे। मौके से तीन लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, दो फिंगरप्रिंट मशीन, दो आई स्कैनर, 70 मूल आधार कार्ड, 198 आधार स्लिप, एक हजार रुपये नकद, माउस, कैमरा और अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री से यह स्पष्ट है कि गिरोह काफी समय से सक्रिय होकर सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा कर रहा था। सीओ ने बताया कि आरोपी एक आधार कार्ड बनाने के एवज में 360 रुपये वसूलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों तक नेटवर्क होने की आशंका 
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह भी संकेत मिले हैं कि गिरोह का नेटवर्क स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य जनपदों और राज्यों तक भी इसकी पहुंच हो सकती है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। इस मामले में थाना हजरतपुर पर केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से वह जेल भेजे गए है।ं

अधिकृत केंद्रों से ही बनवाएं आधार कार्ड
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपराध को बढ़ावा देने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने पहचान पत्र केवल अधिकृत केंद्रों से ही बनवाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें