फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गामिनी सिंगला बनीं सीडीओ, सीडीओ केशव कुमार कुलसचिव बनाए गए

विज्ञापन
आईएएस केशव कुमार
विज्ञापन
बदायूं। शासन ने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए कई जनपदों के आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इसी क्रम में बदायूं के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) केशव कुमार का ट्रांसफर लखनऊ कर दिया गया। उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय लखनऊ में कुलसचिव के पद पर तैनात किया गया है। उनके स्थान पर सुल्तानपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट, आईएएस गामिनी सिंगला को बदायूं का नया सीडीओ नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


जनपद की नई सीडीओ गामिनी सिंगला 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में सुल्तानपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत गामिनी सिंगला से प्रशासन को काफी उम्मीदें हैं। वह एक दो दिन में आकर चार्ज ग्रहण कर जिले के विकास की दिशा तय करेंगी। बता दें कि केशव कुमार बदायूं में नवंबर 2022 से अपनी सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार को आईएस केशव कुमार के लिए विकास भवन में एक विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।

आईएएस केशव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें