फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने मलेरिया से बचाव को तालाब में छोड़ीं गंबूजिया मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए तालाबों में गंबूजिया मछली डाली जा रही हैं। जो डेंगू के लार्वा सहित अन्य मच्छरों का भी खात्मा करेगी। गुरुवार को नगर विकास राज्यमंत्री/सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने ब्लाक जगत के ग्राम जगुआसई स्थित तालाब में गंबूजिया मछलियों को छोड़ा। बीते सालों में जिले में मलेरिया के प्रकोप को देखते इस बार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने गंबूजिया मछली को बारिश शुरू होने से पहले ही तालाबों में छोड़ने की योजना शुरू कर दी है। ये मछलियां डेंगू और मलेरिया के लार्वा मिलते ही उन्हें बहुत तीव्रता के साथ खाना शुरू कर देती हैं। इसके बाद राज्यमंत्री समेत अधिकारियों ने गांव में कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को काला चना बेहद कारगर है, इसी को देखते हुए सरकार लाभार्थियों को चना वितरित कर रही है। डीएम ने कोटेदार को सभी पात्र लाभार्थियों को पूरा राशन देने के निर्देेेेेेेेेश दिए।
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र पर मिली व्यवस्थाओं पर संतोष जताया
बदायूं। राज्यमंत्री ने डीएम, एसएसपी के साथ ब्लाक जगत स्थित खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। मंत्री और दोनों अधिकारियों को यहां मौजूद सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। डीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि क्रय केंद्र पर किसानों का ही गेहूं खरीदा जाए। साथ ही सामाजिक दूरी, छांव, पेयजल आदि का विशेष ध्यान रखा जाए।
गोशाला का औचक निरीक्षण
बदायूं। राज्यमंत्री और अधिकारियों ने उनौला गांव में स्थित गौवंश आश्रय स्थल का भी औचक निरीक्षण किया। मौके पर 24 गोवंश स्वस्थ मिले। सभी पर टैग लगे पाए गए, जो रिकार्ड के अनुसार सही मिले। सीवीओ डॉ. एके जादौन को निर्देश दिए कि संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण में कमी न होने पाए। किसी भी गोवंश के बीमार होने पर तुरंत ही चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

चकमार्ग का किया निरीक्षण
बदायूं। राज्यमंत्री ने गांव जगुआसई में मनरेगा के तहत बन रहे चकमार्ग का निरीक्षण किया। इस कार्य में 105 श्रमिक लगे हुए थे। इस दौरान सभी श्रमिकों को मास्क व बिस्कुट मुहैया कराए और कोरोना से बचाव के उपाय बताए। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने के भी निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस ऐसा दुश्मन है, जिसकी पहचान अभी नहीं है। इसकी रोकथाम का उपाय यही है कि सामाजिक दूरी बनाए रखें, घर से बाहर निकलने पर मास्क या गमछे से मुंह को अवश्य ढकें। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रहे। सरकार हर पल आपके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें