फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले, गौरा के भजनों पर जमकर थिरके कांवड़िये

Mon, 17 Jul 2017 11:30 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
भोले, गौरा के भजनों पर जमकर थिरके कांवड़िये - फोटो : भोले, गौरा के भजनों पर जमकर थिरके कांवड़िये
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक से पहले कछला गंगाघाट पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर जल भरकर कांवड़ पूजन किया। पूजन के दौरान घाट पर हर-हर गंगे ओर बम-बम भोले गूंजता के जयकारे गूंजते रहे। 
घाट से शिवालयों की ओर चलीं शिवभक्तों की टोलियों में बच्चे और युवाओं की खासी भीड़ रही। हाईवे पर भी पूरी रात साउंड सिस्टम पर भोले और गौरा के भजनों की गूंज के बीच थिरकते शिवभक्तों ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने जमकर नृत्य किया। रास्ते भर कांवड़ियों की टोलियां हर-हर महादेव के जयकारे लगातीं रहीं।
विज्ञापन

गंगाघाट पर शिवभक्तों की भीड़ रविवार शाम से घाट पर नजर आने लगी। रविवार रात भर जल भरने का दौर चला। उत्साहित युवाओं की टोलियों ने गंगा स्नान के बाद कांवड़ पूजन के दौरान मंत्रोच्चार भी किया, आरती भी की गई। रास्ते में कछला चौराहे, वितरोई मोड़, बुटला बोर्ड, छतुइया और मेन मार्केट में शिवभक्तों ने कलाकारों के नृत्य का लुत्फ उठाया। सोमवार सुबह से लेकर पूर्वाह्न तक कांवड़ियों की टोलियों ने बाजार को शिवमय कर दिया। छोटे शिवभक्तों ने ट्रॉलियों पर लगे साउंड सिस्टम पर थिरक कर करतब दिखाए। उधर, गंगाघाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर  रात भर अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने मुस्तैदी दिखाई। राजस्व कर्मियों ने भी पुलिस का सहयोग किया। वहीं, कांवड़ यात्राओं के चलते पुलिस-प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया। कांवड़ियों के लिए निर्धारित रूट से वाहनों को नहीं जाने दिया गया। बस और ट्रक जैसे बड़ों वाहनों के अलावा कारों को भी परिवर्तित रूट से ही जाने दिया गया।
बेहोश कांवड़िये की हालत गंभीर
उझानी। रविवार को कछला गंगाघाट से जल भरकर निकलीं शिवभक्तों की टोलियों में बदायूं के शिवभक्त भी शामिल रहे। उत्साहित शिवभक्तों ने गर्मी की परवाह भी नहीं की। इसी दौरान टोली में शामिल प्रेमपाल नामक कांवड़िया गश खाकर गिर पड़ा। उसे देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया गया। डॉ. महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शरीर में पानी की कमी और गर्मी अधिक होने की वजह से उसकी हालत खराब हुई। बाद में हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जिले भर के मंदिरों के शिवालयों में उमड़ पड़ी। शहर केे सारे शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों के गूंज उठे। भोर से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। शिवालयों के कपाट खुले तो श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन नगला मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, अलापुर रोड स्थित गौरीशंकर मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। कांवड़ियों ने भी यहां जलाभिषेक किया। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों का रैला कछला गंगा घाट पर पहुंचा था। यहां पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु आकर्षक ढंग से सजी कांवड़ पैदल लेकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह पर शिव भक्त कांवड़ियों के रुकने और बैठने की सुविधा के लिए शिविर भी लगाए गए। कांवड़ियों ने शिविर में जलपान किया और बैठकर विश्राम किया। डीजे की धुन पर थिरकते हुए कांवड़िये अपने-अपने गंतव्य पहुंचे। उन्होंने मंदिरों में जलाभिषेक किया। यहां सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस मुस्तैद रही। रूट डायवर्जन के लिए पुलिस काफी सतर्क दिखाई दी। इस दौरान परिवर्तित रूट से ही वाहनों को आने-जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें