फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति और पंचायत विभाग ने शुरू की जांच

Sat, 10 Jan 2015 12:26 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नए राशन कार्डों के वितरण का फरवरी में शुरू हो सकता है। सबसे पहले सबसे गरीब यानि अंत्योदय राशन कार्डों की चेकिंग होगी। इसमें पूर्ति विभाग और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने जांच प्रारंभ कर दी है। इसी वजह से राशन कार्ड बंटने में कुछ विलंब और हो सकता है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि लंबे समय से नए राशन कार्डों का काम लटका हुआ है। शासन स्तर से इसे आगे बढ़ाने को कहा गया है लेकिन व्यस्तताओं के चलते यह काम धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। अब इस पर विशेष ध्यान देना शुरू हो चुका है। राशन कार्डों की फीडिंग का कार्य अनवरत जारी है। गलतियों को भी सुधारा जा रहा है। पिछले दिनो मिले निर्देशों के अनुसार अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्डों का वितरण पहले कराए जाने को कहा गया है।
जिला पूर्ति विभाग ने इसी प्राथमिकता से काम शुरू करा दिया है। अंत्योदय राशन कार्डों का वितरण पहले किया जाएगा। इनकी संख्या सबसे कम है। इसके बाद बीपीएल और फिर एपीएल राशन कार्ड बंटेंगे। संभावना जताई जा रही थी कि राशन कार्ड जनवरी में बंट जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अंत्योदय कार्ड बांटने से पहले इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि कोई शख्श इसका फर्जी धारक न बन जाए। इसके लिए पूर्ति विभाग ने खुद और ग्राम पंचायत सचिवों से जांच शुरू करा दी है। इस काम में कुछ समय और लग सकता है। इसकी जांच शुरू करा दी गई है।  
विज्ञापन

अंत्योदय राशन कार्ड वितरण के बाद बीपीएल राशन कार्डों का वितरण होगा। एपीएल कार्ड धारकों का नंबर सबके बाद आएगा। एपीएल कार्ड धारकों की फीडिंग में अधिक समय लगना है। सूत्र बताते हैं कि अंत्योदय राशन कार्डों की फीडिंग का काम लगभग 90 प्रतिशत तक पूरा भी हो चुका है। बीपीएल में भी 55 प्रतिशत लगभग फीडिंग हो चुकी है। एपीएल की फीडिंग को भी अतिरिक्त आपरेटर लगाकर काम कराया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यदेव ने बताया कि एपीएल राशन कार्ड वितरण से पहले अंत्योदय के नवीनीकृत राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके बाद बीपीएल राशन कार्डों का वितरण होगा। हालांकि अभी प्रकार के राशन कार्डों की फीडिंग जारी है। इस काम को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें