फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से नाप की यूनिफार्म कैसे पहने छात्र

Mon, 21 Sep 2015 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमानुसार बच्चों को मिलने वाले यूनिफार्म के कपड़े की गुणवत्ता और उसे टेलर से सिलवाकर बटवाना संबंधित स्कूल की जिम्मेदारी है, जिसकी चेकिंग बेसिक शिक्षा विभाग करता है। पर इस साल विभाग ने यूनिफार्म वितरण का काम ठेकेदार को सौंप जिम्मेदारी से मुक्ति पा ली है। अब ये ठेकेदार लो क्वालिटी और एक ही साइज के यूनिफार्म स्कूलों में बांट रहे हैं। कई स्कूल इंचार्ज ऐसी यूनिफॉर्म लेने पर एतराज भी जता चुके हैं, इन शिक्षकों का कहना है कि ठेकेदार उन्हें माननीयों के नाम की आड़ लेकर धमकी देने से भी नहीं चूकते। विभाग को इस बारे में जानकारी देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  विभाग ने ठेका देने में लापरवाही तब दिखाई जबकि डीएम शंभूनाथ पहले ही विभाग को ऐसे संस्थानों को ये कार्य सौंपने का निर्देश दे चुके थे जिनकी प्रमाणिकता हो। साथ ही ठेके पर यूनिफॉर्म बनवाकर वितरित कराने का विभाग का पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा है, पिछले साल भी वितरण अनियमितता और गुणवत्ता कमी के कारण ठेकेदारों का 25 फीसदी भुगतान विभाग को रोककर जांच करानी पड़ी थी, लेकिन विभाग ने इससे भी कोई सीख नहीं ली। इस मामले में बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा, यूनिफार्म की गुणवत्ता से जुड़ी ऐसी कोई शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आयी है। अगर किसी शिक्षक को ऐसी शिकायत है तो मुझसे सीधे संपर्क करे, मैं जांच कराऊंगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें