बनवारी सिंह यादव ने मेला के उदघाटन समारोह में लोगों को सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी पर जोर दिया। कहा, ऐसे कार्यक्रम सामाजिक संदेश देते हैं। कृष्ण के विचारों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णपाल यादव, सपा बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष टेड़ामल अग्रवाल, वीरपाल सिंह, सत्यवीर यादव, धनपाल, संजीव शाक्य, श्रीपाल सिंह, नरेंद्र पाल, अनिल यादव, प्रदीप, चंद्रपाल सिंह और अभिलाष सिंह आदि मौजूद थे।