फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क रोडवेज बस सेवा शुरू, एक सहयात्री का भी नहीं लगेगा किराया

Fri, 08 Aug 2025 03:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

रक्षाबंधन पर तीन दिन तक बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार सुबह निशुल्क बस सेवा शुरू हो गई। पहले दिन रोडवेज बसों के परिचालकों ने फूल देकर महिलाओं का स्वागत किया। 
विज्ञापन
बस अड्डे पर खड़ीं बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में रक्षाबंधन पर शुक्रवार से महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू कर दी गई है। रोडवेज बस में सवार महिलाओं को फूल देकर परिचालकों ने स्वागत किया। उनके साथ चार साल तक का बच्चा व एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट काटकर दिया।

विज्ञापन

 
परिवहन निगम के बेड़े में 128 व अनुबंधित की 32 बसें संचालित हो रही हैं। शासन के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह छह बजे से महिलाओं के साथ चार साल का बच्चा व एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा का लाभ देना शुरू कर दिया। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बहनों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। एआरएम राजेश पाठक ने परिचालकों को निर्देश दिए कि बहनों को किसी प्रकार की दिक्कत न होनी चाहिए। बसों में सीट पर ही बैठाकर बहनों को यात्रा कराने के निर्देश दिए हैं। 

दस अगस्त की 12 बजे तक लागू रहेगी यह व्यवस्था 
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि सुबह छह बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ एक सहकर्मी के निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था परिवहन निगम की बसों में की गई है। उन्होंने चालक व परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि बसों में यात्रा करने वाली बहनों एवं उनके सहकर्मियों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: आधी रात विवाहिता से मिलने पहुंचा प्रेमी... पति ने देख ली ऐसी हरकत, फिर सुबह जो हुआ लोग नहीं कर पा रहे यकीन
विज्ञापन


जिससे उनमें परिवहन निगम की सेवाओं के प्रति एक लगाव की भावना उत्पन्न हो एवं वह पूरे वर्ष हमारी सेवा का उपयोग करें। 'अतिथि देवो भव:' की हमारी सांस्कृतिक परंपरा का पालन सुनिश्चित करते हुए उच्च स्तर का अनुभव की अनुभूति यात्रियों को हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें