बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की कैश ट्रे में रिबन फंसाकर जालसाजी का मामला सामने आया है।
मंगलवार को शिवपुरम निवासी रजत पुत्र सत्यवीर एटीएम से रुपये निकालने के लिए पहुंचे थे। वह दस हजार रुपये निकाल रहे थे। इसी बीच बैंक से रुपये काटने का संदेश तो उनके मोबाइल पर आ गया, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले।
इस दौरान उन्होंने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही एटीएम के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर टेक्निकल स्ट़ाफ मौके पर पहुंचा। इस पर एटीएम के कैश ट्रे में रिबन फंसा मिला। अंदेशा जताया गया कि कोई गिरोह इस जालसाजी को अंजाम दे रहा है। वहीं, एटीएम के सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले हैं। संवाद