परिजन बोले- शाम को ठीक था कृष्णा
परिवारवालों के मुताबिक रविवार शाम कृष्णा अवतार कार्यालय गया था। उस दौरान वह बिल्कुल ठीक था। सुबह सफाई कर्मचारी कार्यालय में झाड़ू लगाने आया तो उसने कृष्णा अवतार का शव पड़ा देखा। सफाई कर्मचारी के शोर मचाने पर कई लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी और थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।