फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 21 साल की लड़की को ले गई यूट्यूबर युवती, पिता के पास आई कॉल तो उड़ गए होश

Mon, 03 Jul 2023 01:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र में 28 जून को कौशल विकास योजना का आवेदन पत्र लेने गई लड़की लापता हो गई। उसके पिता ने यूट्यूबर युवती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाने में यूट्यूबर युवती समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपियों पर एक लड़की को ले जाने का आरोप है। लड़की लापता है, उसका पता नहीं चल सका है। उसके पिता का आरोप है कि आरोपी उन्हें धमकी भी दे रहे हैं।   

विज्ञापन


यूट्यूबर युवती रिया उर्फ वैष्णवी पटेल भी मूसाझाग थाना क्षेत्र के वेला गांव की रहने वाली है। 28 जून को मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की कौशल विकास योजना का आवेदन पत्र लेने गई थी। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आई। परिवार वालों ने उसको काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 

ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान
विज्ञापन

 

विज्ञापन

30 जून को लड़की के पिता ने मूसाझाग थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पिता का आरोप है कि एक जुलाई को यूट्यूबर रिया उर्फ वैष्णवी पटेल ने उनके परिवार के सदस्य के मोबाइल फोन पर कॉल की। उसने बताया कि उनकी लड़की को वह अपने घर ले गई है। 

वैशाली पटेल के अलावा ग्राम लखनपुर के अनुज राठौर ने भी उनके नंबर पर कॉल की और उन्हें धमकी दी। इस संबंध में लड़की के पिता ने वैष्णवी पटेल, उसके पति लोकेश, भाई अंश और अनुज राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें