फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में 12 साल की बालिका को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, मां ने चार युवकों पर लगाया आरोप

Thu, 05 Mar 2026 04:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र से 12 साल की बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले के ही चार युवक उसे अगवा कर अपने घर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका को चार युवकों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। बालिका का पिता उसकी तलाश करते हुए पड़ोसी के घर पहुंचा, जहां वह नग्न अवस्था में मिली। पीड़िता की मां ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि वह दो मार्च की रात करीब 11 बजे शौच के लिए गई थी। घर पर उनकी 12 साल की बेटी अकेली थी। जब वह वापस आई तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी टूटी हुई देखी और घर में बेटी नहीं थी।, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसी के घर में जाकर देखा तो उनकी बेटी गंभीर अवस्था में पड़ी मिली।

मोहल्ले के ही चार युवकों पर आरोप 
महिला ने बताया कि मोहल्ले के ही चार युवकों ने उसको घर से अगवा कर लिया और अपने घर में बंधक बना लिया। पीड़ित बच्ची ने बताया कि चारों लोग नशे में थे। कह रहे थे कि इसके साथ गलत काम करेंगे। लेकिन किसी ने आवाज दी तो चारों ही उसे घर में ही छोड़कर चले गए। पीड़ित मां ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि थाना पुलिस से जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें