फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से फरार इनामी बदमाश को दबोचा

Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
चार साल से फरार इनामी बदमाश को दबोचा 
विज्ञापन
आबकारी टीम पर हमले के आरोपी ढाई हजार रुपये के इनामी बदमाश को स्वाट टीम ने दबोच लिया। एसएसपी महेंद्र यादव ने टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार का ऐलान किया है। आरोपी विजय प्रताप सिंह चार साल से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन

कादरचौक थाने का गांव धनूपुरा कच्ची शराब के कारोबार के लिस बदमनाम है। गांव का विजय प्रताप सिंह उर्फ वीपी सिंह पुत्र गोपी सिंह कच्ची शराब का कारोबार करता था। वर्ष 2012 में आबकारी विभाग और पुलिस ने धनूपुरा में दबिश दी थी। विजय प्रताप ने टीम पर हमला कर दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने विजय प्रताप पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। स्वाट टीम इंचार्ज संदीप तोमर, कादरचौक थाने के एसआई राजीव राठी, स्वाट टीम के कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह, यशवीर सिंह ने विजय प्रताप को सोमवार रात धनूपुरा से दबोच लिया। एसएसपी महेंद्र यादव ने टीम को इनाम का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें