फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में पूरे महीने की औसतन बारिश से चार गुना ज्यादा पानी बरसा

सार

जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।हालांकि बीच-बीच में कुछ देर के लिए तेज बारिश थमी, लेकिन फुहार लगातार पड़ती रहीं।सकरी क्लीनिक के सामने भरा पानी संवाद- फोटो : BADAUN उघैती में सड़क भरा पानी।
विज्ञापन
जोगीपुरा रोड पर हुआ जल भराव संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ये हैं कि तीन दिन में जिले में 116.75 एमएम बारिश हो चुकी है, जो पूरे महीने की औसतन बारिश 28.20 एमएम से लगभग चार गुना अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार देर रात से हो रही बारिश अभी रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी दिन में भी बारिश का क्रम जारी रहा। हालांकि बीच-बीच में कुछ देर के लिए तेज बारिश थमी, लेकिन फुहार लगातार पड़ती रहीं। ऐसे में लोगों ने उस समय में अपने जरूरी काम निपटाए। करीब ढाई बजे से दोबारा से तेज बारिश शुरू हो गई।
आपदा नियंत्रण विभाग के अनुसार जिले में 24 घंटे 88 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को 13.25 एमएम, शनिवार को 15.50 एमएम बारिश हुई है। ऐसे में इस बार अब तक 116.75 एमएम बारिश हो चुकी है, जो इस माह की औसतन बारिश 28.20 एमएम से करीब चार गुना ज्यादा है। बारिश के चलते सड़कों पर कीचड़ के हालात बने हैं।
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव
तीन दिन से हो रही बारिश की वजह शहर से लेकर देहात तक की सड़कों पर जलभराव हो गया है। इसकी वजह से लोगों को सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। शहर के कई इलाकों में पानी इतना भर गया है कि वह दुकानों से लेकर घरों तक में भर गया। लोग दिनभर घरों में से पानी निकालते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत छह सड़का, शिव चौक, सकरी क्लीनिक रोड, जोगीपुरा रोड, नेकपुर, आवास विकास, लोची नगला आदि में रही। वहीं, शहवाजपुर में एक पुराना पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। तोताराम मार्केट में रविवार को भी पानी भरा रहा।

सकरी क्लीनिक के सामने भरा पानी संवाद- फोटो : BADAUN

उघैती में सड़क भरा पानी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें