फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्राओं से चार किशोरों ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपियों की मांओं को किया गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत कस्बे में पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी किशोरों की मांओं को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। पुलिस ने उक्त महिलाओं को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की हिदायत भी दी।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत कस्बे में संचालित एक स्कूल की तीन छात्राओं से समुदाय विशेष के चार किशोरों ने छेड़खानी की। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी मांओं को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई कर दी। 

विज्ञापन


छेड़खानी के आरोपी चारों किशोरों की मांओं को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उनको हिदायत दी कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। नाबालिग बच्चों के जुर्म की सजा उनके मां-बाप को भुगतनी होती है। पुलिस ने चारों का शांति भंग में चालान किया है। 

इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग होने की वजह से उनको नोटिस पर जमानत दे दी गई है। लेकिन मांएं जो बच्चों को संस्कार देती है। कहीं न कहीं न उनके पालन-पोषण में कमी की गई है, जिससे बच्चे इस तरह की हरकत कर रहे हैं। यही वजह है कि उनपर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें