फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 31 सेकंड में जड़े चार थप्पड़ और चप्पलें, वीडियो वायरल

विज्ञापन
हजरतपुर में ऑटो चालक को पीटती महिला।स्रोत:वीडियोग्रैब
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर कस्बे में रविवार रात एक महिला की साड़ी का पल्लू सड़क से गुजर रहे ऑटो में फंस गया। इससे आक्रोशित महिला ने चालक को ऑटो से खींचकर 31 सेकंड में चार थप्पड़ मारे और चप्पल से पीटा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कैमी निवासी ऑटो चालक देवेंद्र रविवार रात हजरतपुर कस्बे से यात्रियों को बैठाकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते से गुजर रही मीना पत्नी बलिष्ठर की साड़ी का पल्लू ऑटो में फंस गया और वह गिरते-गिरते बची। इससे महिला को गुस्सा आ गया और उसने ऑटो को रोका। आक्रोशित महिला ने चालक को ऑटो से खींचकर थप्पड़ जड़े। उसके बाद चप्पल उतारकर उसे पीटना शुरू कर दिया। खींचतान में चालक की शर्ट फट गई। वह महिला से मिन्नतें करता रहा, लेकिन महिला ने उसकी एक न सुनी। मौके पर जुटी भीड़ तमाशबीन बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही महिला चली गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हजरतपुर एसओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो चालक ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें