फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानें निरस्त और सात कोटेदार निलंबित

Sat, 30 Jan 2016 07:08 PM IST
दातागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं ब्लाक के गांव अलईनगला, उसावां के मौसमपुर, समरेर के कल्यानपुर और सेनपुर की राशन कोटे की दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए। इन कोटेदारों के खिलाफ गंभीर अनियमिताओं की शिकायतें की गई थीं, जांच में आरोप सही पाए गए। साथ ही समरेर ब्लाक के गांव डहरपुर खुर्द के महिपाल, धीरावारी के धर्मवीर, समरेर के रहमान, धीमरपुरा की रामवती, दातागंज क्षेत्र के गां भटौली की प्रेमवती, पलिया गूजर के सत्यपाल, उसावां ब्लाक के गांव प्रेमीनगला की रामादेवी की राशन कोटा की दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

राशनकार्डधारकों की शिकायतें सही पाए जाने पर दातागंज ब्लाक के गांव चिर्रा के प्रेमपाल पर तीन हजार, गनगोला के जहीरूल हसन पर दो हजार रुपये, रुदेली भुड़ेली के राजकुमार पर 20 हजार, समरेर ब्लाक के गांव कल्यानपुर के राजेंद्र पर पांच हजार, सेनपुर के नत्थूलाल पर पांच हजार, मैल्हापुर के मोहित पाठक पर दो हजार, म्याऊं ब्लाक के गांव पीतमनगला के देव सिंह पर दो हजार, अलईनगला की जुनेशा बेगम पर पांच हजार रुपये, ग्योति गांव की शारदा पर दो हजार, उसावां के मौसमपुर गांव के कृपाल पर पांच हजार, पदमपुर गांव की कोटेदार धनश्री से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें