फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से कार सवार चार घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त इको कार। संवाद
विज्ञापन
मुजरिया। थानाक्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गांव भीकमपुर हरदोपट्टी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से कार सवार चार लोग चोटिल हो गए। कार चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली के आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी फहीम शनिवार सुबह इको कार से उझानी जा रहे थे। उनकी कार में परिवार की महिलाएं सवार थी। इसी बीच गांव भीकमपुर हरदोपट्टी के पास सामने से आ रहे लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार सवार चालक फहीम, शबाना, गुड़िया व नूर बानो मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें