फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मानसिक अस्वस्थ किशोरी को कार में डाल ले गए चार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। मानसिक अस्वस्थ किशोरी को चार लोग कार में डालकर अगवा कर ले गए। किशोरी के पिता ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता का कहना है कि उसके गांव के ही चार युवक 16 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी पुत्री को कार में बैठा कर ले गए। उसके भाई ने आरोपियों को किशोरी को ले जाते हुए देखा तो शोर मचाया, लेकिन आरोपी तेजी से कार भगा ले गए।
उन्होंने बताया कि पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ है। जिस गांव में वह रहते हैं उस गांव में 90 प्रतिशत लोग आरोपियों की जाति के हैं। बाकी अन्य जाति का गरीब, कमजोर व्यक्ति है। आरोपियों के परिजनों से उसने अपनी पुत्री को वापस करने की मांग की, लेकिन उन लोगों ने कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने पीड़ित की ओर से उवैस, शाहरुख, हसरत और गुफरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें