फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: प्रेमी जोड़े की हत्या मामले में युवती की मां-पिता समेत चार को फांसी की सजा, वारदात से दहल गया था इलाका

Thu, 22 Sep 2022 07:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

दोहरे हत्याकांड का मामला उरैना थाना वजीरगंज जिला बदायूं का है। उरैना में 14 मई 2017 को गोविंद पुत्र पप्पू और आशा पुत्री किशनलाल की प्रेमप्रसंग के चलते हत्या हो गई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में जिला सत्र न्यायाधीश पंकज अग्रवाल ने थाना वजीरगंज में हत्या के पांच साल पुराने मामले में एक महिला समेत चार लोगों को फांसी की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड का मामला उरैना थाना वजीरगंज जिला बदायूं का है। उरैना में 14 मई 2017 को गोविंद पुत्र पप्पू और आशा पुत्री किशनलाल की प्रेमप्रसंग के चलते हत्या हो गई थी। घटना में मृतक गोविंद के पिता की तरफ से मृतका आशा के पिता किशनलाल, मां जलधारा, विजयपाल व रामवीर पुत्र रामभरोसे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि जलधारा स्वयं हाजिर हुई थी। अभियोजन की ओर से डीजीसी क्रिमिनल अनिल सिंह राठौर ने पैरवी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें