फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लापता चार बच्चे छह घंटे में सकुशल अभिरक्षा में लिए

विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से लापता चारों बच्चों परिजनों को सौंपती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्योली से रहस्यमय ढंग से लापता हुए चार बच्चों को बिल्सी कोतवाली पुलिस ने छह घंटे के भीतर सकुशल अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इससे परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गांव ब्योली निवासी संदीप कुमार पुत्र गंगाराम ने बताया कि शुक्रवार को निहारिका, मनप्रीत, अनुज और राधिका अचानक घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में चार अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने संभावित स्थानों, आसपास के गांवों तथा प्रमुख मार्गों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव के पास से चारों बच्चों को सकुशल अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

बच्चों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई, फिर उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि बच्चों के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए सघन खोज अभियान शुरू किया। कुछ ही घंटों में उन्हें सुरक्षित प्रतिरक्षा में लेकर उन्हें उनके मां-बाप को सौंप दिया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे मूसापुर गांव क्यों गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें