फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुपये दोगुना करने का लालच देकर चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मोहल्ला मीरा सराय निवासी राजाबाबू ने अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पर एफडी के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन

राजाबाबू ने बताया कि उनके घर के पास में उमेश रहता है। वह आस्था मूर्ति निधि लिमिटेड कंपनी में काम करता था। कंपनी का मालिक मोहल्ले में ही रहने वाला बालकिशन हैं। उमेश ने अपनी कंपनी में एफडी कराने के नाम पर उन्हें झांसे में लेकर चार लाख रुपये जमा करा लिए। कहा कि दो साल बाद आठ लाख रुपये मिल जाएंगे।
पड़ोसी होने की वजह से उन्होंने उसकी बात पर विश्वास कर लिया और रुपये दे दिए। चार लाख रुपये जमा करने की रसीद भी दी। एफडी का समय पूरा होने पर राजाबाबू अपनी पत्नी के साथ अपने आठ लाख रुपये लेने उमेश के घर पहुंचे। जहां उमेश, लोकपाल, जयराम ने उनके साथ गाली-गलौज की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

राजाबाबू और उनकी पत्नी को लात-घूंसे और लाठी-डंडों से पीटा। रुपये देने से मना कर दिया। थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। परेशान होकर न्यायालय का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर उमेश व बालकिशन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें