घायल कांवड़िया को जिला अस्पताल लाती पुलिस। संवाद
कुंवरगांव। कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव भखौड़ा निवासी चार कांवड़िया एक ही बाइक से सोमवार दोपहर गांव गुलड़िया स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करके घर लौट रहे थे। इसी बीच गांव पड़ौलिया के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कांवड़िया यश (18) पुत्र नत्थू लाल, विनोद (35) पुत्र रामेश्वर, अनमोल (15) पुत्र रामसेवक कश्यप व रामू (18) पुत्र आनंदी घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां घायलों को भर्ती कराया गया। पुलिस ने कांवड़ियों के परिजनों को हादसे की सूचना दी है।