फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग और पथराव में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत थानाक्षेत्र के गांव सिकंदराबाद में बृहस्पतिवार शाम गाली गलौज के विरोध में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर पर धाबा बोल दिया। हमलावरों ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग और पथराव किया। विरोध करने पर मारपीट की। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने इनका मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

गांव सिकंदराबाद निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे वह घर के बाहर खड़े थे, तभी गांव में कच्ची शराब बेचने वाले दो तस्कर नशे की हालत में घर के सामने गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर परिजनों के कहने पर वह घर चले आए। कुछ देर बाद तस्कर के परिवार के तीन लोग लाइसेंसी बंदूक लेकर आ धमके और उन्हें व परिवार को ललकारने लगे।
जितेंद्र का आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे, बंदूक व छूरी लेकर घर में घुस आए। उन पर बंदूक तान दी। यह देख पिता उमेश ने बंदूक की नाल अपने ऊपर कर ली और इसी बीच फायर हो गया, जिसमें पिता बाल-बाल बचे। इसके बाद हमलावरों ने एक के बाद एक कई फायर किए। इससे बचने के लिए परिवार के लोग कमरे में दुबक गए। एक आरोपी ने जितेंद्र के ऊपर छूरी से वार किया। उनकी आंख के पास गंभीर चोट लग गई। हमलावरों ने चचेरे भाई विमलेश, भतीजे गोपाल, ताऊ रामरहीस व पिता गोपाल को जमकर पीटा और पथराव कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उमेश, रामरहीस, विमलेश व गोपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसहैत एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष ने मारपीट की थी। फायरिंग के आरोप की जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें