त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों के तहत बीती 30 मई को ब्लाक अंबियापुर मुख्यालय पर न्याय पंचायत वार बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें क्षेत्र के चार कर्मचारियों ने पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षण नहीं लिया। जिससे निर्वाचन का कार्य बाधित हुआ। एसडीएम विधान जायसवाल ने उक्त कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन आयोग के कार्यो की अवहेलना करने के आरोप में सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। इसे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
एसडीएम ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान दीननगर शेखपुर पर तैनात प्रेरक ब्रह्मसिंह, बहेटा गुसाई पर तैनात प्रेरक योगवाला पुरी, जरसैनी पर तैनात आंगनबाड़ी सरला देवी एवं बरनी ढकपुरा पर तैनात अनुदेशक कृष्ण कांत गैरहाजिर रहे। जिन्हों बीएलओ का प्रशिक्षण नहीं लिया। एसडीएम ने सभी चारों कर्मचारियों की सेवा समाप्ति करने के संबंध में उनके विभाग के अधिकारियों को लिखा है साथ ही निर्वाचन आयोग के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप को ध्यान में रखते हुए संबंधित थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज के निर्देश भी दिए हैं।