ड्यूटी पर नहीं आने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई
कम इनकम देने वाले 10 परिचालकों के बदल दिए रूट
आरएम विभाकर मिश्रा ने निरीक्षण में कई पर कीकार्रवाई
ड्यूटी के प्रति लापरवाह चार संविदा चालकों और तीन परिचालकों की संविदा समाप्त करने के निर्देश आरएम विभाकर मिश्रा ने दिए हैं। साथ ही दिल्ली रूट पर कम आय देने वाले 10 परिचालकों के रूट बदल दिए गए हैं।
डिपो की आय कम होने पर आरएम मिश्रा ने गुरुवार को डिपो का निरीक्षण किया और विभागीय दस्तावेजों और बसों की हालत, वर्कशॉप की स्थिति और यात्रियों की सुविधाओं को बारीकी से चेक किया। इस दौरान आरएम ने पाया कि चार चालक और तीन संविदा चालक लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं, उन लोगों की सूची बनाकर संविदा समाप्त करने के निर्देश दिए। दिल्ली रूट की बसों को चेक किया तो पाया 10 परिचालक लगातार आय कम दे रहे हैं। इस पर उस रूट से उनको हटा दिया गया। इसके बाद आरएम ने बसों की स्थिति को चेक किया और आरएम को आय बढ़ाने के साथ डीजल एवरेज कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ चालकों से भी इस बारे में पूछताछ की।
------
सितंबर में शुरू हो जाएगा वर्कशॉप में काम
बदायूं। डिपो पर अधिक बसों के पहुंचने पर अक्सर भीड़ हो जाती है। इस वजह से सड़क पर भी जाम लग जाता है। इस वजह से दातागंज में रोडवेज का वर्कशॉप खोले जाने का काम चल रहा है, जिसमें काफी समय लग सकता है। तब तक वहां पर टिन शेड डलवाकर, रैंप और बाउंड्रीवाल बनाकर बसों की सर्विस की शुरुआत की जा सके। साथ ही वहां पर बसों को सुरक्षित खड़ा किया जा सके। इस आशय की जानकारी देते हुए आरएम मिश्रा ने कहा कि इस काम को पूरा होने में करीब तीन माह का समय लग जाएगा।