फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में गंधक-पोटाश पीसते समय हुआ धमाका, पिता-पुत्री समेत चार झुलसे

Mon, 20 Oct 2025 09:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

 बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला शाहाबाद में रविवार रात गंधक पोटाश पीसते वक्त धमाका हो गया, जिससे पिता-पुत्री समेत चार झुलस गए। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला शाहबाद में रविवार की रात गंधक-पोटाश पीसते समय धमाका हो गया, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए। इनमें तीन बच्चे हैं। सभी पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 

विज्ञापन


गांव निवासी प्रदीप अपने घर में गंधक और पोटाश पीस रहे थे। इसी दौरान घर्षण के कारण अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां भी हिल गईं। धमाके की चपेट में आने से प्रदीप, उनकी पांच साल की बेटी सुहानी, परिवार के ही विनीत का चार साल का बेटा रितिक और दस साल का बेटा अनुज झुलस गए। धमाके की आवाज सुनते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया।

एक बच्चे की आंखों को नुकसान 
रितिक की आंखों में जलन और धुंधलेपन की शिकायत है, जिस पर डॉक्टर विशेष निगरानी रख रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि त्योहार के समय कई घरों में गंधक पोटाश का पाउडर तैयार किया जाता है। यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ। इधर, कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले की सूचना नहीं मिली है। फिर भी वह इसकी जांच कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें