फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पानी की बोतलों में पेशाब मिलाने के मामले में चार आरोपी भेजे गए जेल, तीन अज्ञात छात्रों की तलाश

Sun, 23 Nov 2025 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत क्षेत्र के श्रीमती चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतलों में पेशाब मिलाने के मामले में चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मुख्य तीन आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। इनका पता लगाने में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
उसहैत थाने में पुलिस की गिरफ्त में चार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के श्रीमती चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतलों में पेशाब भरकर बैग में रखने के चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। रविवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। घटना का खुलासा होने के बाद अभिभावकों में भी नाराजगी है। वहीं स्थानीय हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शनिवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में इशरत, निवासी वार्ड-07,. मो. अहमद, निवासी वार्ड-02, साबिर अली, निवासी वार्ड-08 व शराफत, निवासी वार्ड-10 शामिल हैं। रविवार को चारों को जेल भेज दिया गया। इन सभी पर माहौल खराब करने का आरोप है। पुलिस अब घटना में शामिल बताए गए तीन अज्ञात छात्रों की पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़ें- स्कूल में हंगामा: गैर समुदाय के छात्रों पर पानी की बोतल में पेशाब मिलाने का आरोप, दीवार पर लिखे आपत्तिजनक शब्द
विज्ञापन


कैसे खुला मामला
22 नवंबर को एक अभिभावक ने थाना उसहैत में लिखित तहरीर दी कि स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने शिकायत की है कि उनकी बोतलों से दुर्गंध आ रही है। जांच करने पर पता चला कि गैर समुदाय के तीन छात्रों ने बोतलों में पेशाब भरकर छात्राओं के बैग में रख दी थीं। यह बात सामने आते ही स्कूल स्टाफ और अभिभावकों में खलबली मच गई। छात्राओं के अभिभावकों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर कड़ा विरोध जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद स्कूल परिसर में भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन

अभिभावकों में रोष, संगठनों ने जताया विरोध
घटना के बाद करनी सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई सामाजिक संगठनों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। संगठनों ने आरोपियों को सख्त सजा देने, स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और छात्राओं की अस्मिता से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों ने यह भी कहा कि स्कूल प्रबंधन को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और दोषियों की पहचान में पुलिस को पूर्ण सहयोग देना चाहिए।

पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, क्षेत्र में गश्त तेज
घटना के बाद उसहैत कस्बे और स्कूल के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में उसहैत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। एसपी सिटी ने कहा लोग किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाएं। पुलिस लगातार लोगों से संवाद कर रही है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें