फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फोरम ने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को 6.95 लाख रुपये देने का किया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम ने दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला उपभोक्ता फोरम की पीठ के अध्यक्ष संजीव यादव, सदस्य अनीता, एनसी बिसारिया ने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव को परिवादी को ब्याज के 6.95 लाख रुपये और वाद व्यय के तीन हजार रुपये अदा करने का आदेश दिया है।

शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी ऋषि कुमार पुत्र शीशपाल सिंह ने अपने अधिवक्ता पंकज कुमार शुक्ला द्वारा एक परिवाद दायर किया। परिवाद के अनुसार समाचार पत्र में आवासीय योजना में आवेदन करने का प्रस्ताव पढ़ने के बाद एक एमआईजी भवन के लिए 15 जुलाई 2013 को पंजीकरण कराया था। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा पंजीकरण के समय परिवादी से 97,500 रुपये जमा कराने के बाद परिवादी ने कुल 20 लाख 54 हजार रुपये प्राधिकरण में जमा करा दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने परिवादी को नौ जून 2016 को सूचित किया कि जहां प्राधिकरण की योजना शुरू होनी थी। वह जगह विवादित है। इसलिए भवन परिवादी को दिया जाना संभव नहीं है। प्राधिकरण ने परिवादी को संपूर्ण राशि वापस कर दी, लेकिन प्राधिकरण में जमा धनराशि 20 लाख 54 हजार रुपये पर परिवादी को कोई ब्याज नहीं दिया।
विज्ञापन

परिवादी ने अपना परिवाद जिला उपभोक्ता फोरम के पीठ में दायर किया। जिसमें उपभोक्ता फोरम की पीठ ने परिवादी के प्रार्थना पत्र को एक पक्षीय स्वीकार करते हुए ब्याज के 6.95 लाख रुपये अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें