इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों पर जुल्म ढा रही है, चार साल बाद भी गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं की गई। इससे किसान बर्बाद हो गए। बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही हैं। जब तक किसान धर्म और जाति की राजनीति छोड़कर एक नहीं होगा, तब तक किसानों पर सरकारों के जुल्म जारी रहेंगे। कहा प्रदेश में किसान क्रांति होगी। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नगर अध्यक्ष हारून गौस, हरी सिंह, जिला महामंत्री ब्रजभूषण, सुरेश गुप्ता, बाबू खां, झांझन सिंह, आरिफ गाजी, पप्पू सैफी, विमल यादव, कल्यान सिंह राठौर, रामकुमार शर्मा, नरेंद्र सक्सेना, कल्लन मियां, राजू सैफी, भीकम सिंह आदि मौजूद रहे।