फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक प्रेमपाल ने भी छोड़ी पार्टी

Sat, 21 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक प्रेमपाल ने भी छोड़ी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सपा में एक और बगावत, दातागंज से बेटे को टिकट न मिलने पर भड़के
कहा- बेटे को चुनाव जरूर लड़ाऊंगा, नामांकन पत्र भी खरीदे
 शहर के बाद दातागंज में भी सपा में बगावत हो गई है। बेटे को टिकट न दिए जाने से नाराज पूर्व सपा विधायक प्रेमपाल सिंह ने शनिवार को पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को चुनाव जरूर लड़ाएंगे। इस बारे में एक-दो दिन में निर्णय ले लेंगे।
दातागंज विधानसभा से कैप्टन अर्जुन यादव को टिकट दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने बेटे अवनीश यादव के साथ शनिवार को सपा छोड़ दी। प्रेमपाल दातागंज से दो बार विधायक रहे और जिले में शुरू से ही सपा से जुड़े हुए थे। वह दातागंज से अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। उन्होंने अब बेटे को दातागंज से ही किसी और पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि एक-दो दिन में वह तय कर लेंगे कि बेटे को किस दल से चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने का इरादा जताते हुए प्रेमपाल ने बेटे के साथ अपने नाम से नामांकन पत्र भी खरीद लिया। शनिवार को सपा से इस्तीफा देने के बाद प्रेमपाल सिंह यादव ने समर्थकों के साथ बैठक की और उनसे चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। सूत्रों का कहना है कि वह कांग्रेस या किसी अन्य दल के साथ जाने पर विचार कर रहे हैं। वह 1996 और 2002 में दातागंज से विधायक रहे थे। 1993 का चुनाव महज 90 वोटों से हार गए थे। सपा ने उनको 2007 और 2012 का चुनाव भी लड़ाया था। इस बार वह अपनी राजनीतिक विरासत बेटे अवनीश को सौंपकर उसे चुनाव लड़ाना चाह रहे थे।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह के साथ मैं भी 1992 में सपा से जुड़ा था। अब तक समाजवादी ही रहा। प्रदेश कमेटी ने मेरे बेटे को लड़ाने का आश्वासन एक साल पहले दिया था, तभी से तैयारी कर रहा हूं। दो दिन पहले तक टिकट देने का वादा कर रहे थे लेकिन ऐन मौके पर टिकट काट दिया। बेटे को चुनाव जरूर लड़ाऊंगा। एक-दो दिन में सब साफ हो जाएगा। - प्रेमपाल सिंह, पूर्व सपा विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें