औरमई स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन
यदु शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र औरामई में बना है। क्रय केंद्र पर एक माह से गन्ना खरीद हो रही है। यदु शुगर मिल ने विगत वर्ष के गन्ना बकाया और इस साल का गन्ना खरीद की धनराशि का मिल की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान किसानों ने शनिवार को क्रय केंद्र पर जाकर हंगामा काटा और गन्ना तौल नहीं होने दी। इस दौरान क्रय केंद्र इंचार्ज से किसानों की झड़प भी हो गई, लेकिन किसानों ने गन्ना नहीं तुलने दिया।
किसानों ने तीन दिनों के अंदर भुगतान न होने पर दातागंज रोड पर स्थित गुलड़िया बस स्टैंड के सामने सड़क पर जाम लगाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में त्रिवेणी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, रूपेंद्र सिंह, मदनपाल, टिंकू, सतीश, राजेश, श्रीपाल, जितेंद्र, विजेंद्र, कैलाश, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।