फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूर्व प्रधान ने रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पूर्व प्रधान ने गांव के चार लोगों पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाशी में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


उघैती थानाक्षेत्र के गांव ईखखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान नीरज कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि प्रधानी चुनाव के बाद से गांव के ही सौरभ और अन्य लोगों से रंजिश है। छह अगस्त को समय करीब शाम 05:30 बजे वह गांव के सती मंदिर में बैठे थे। मंदिर में मौजूद पिंकू शर्मा को सौरभ ने फोन किया और कहा कि नीरज से बात कराओ। पिंकू शर्मा ने बात करा दी। बात कराने के करीब पांच मिनट बाद दो बाइकों से सौरभ, गौरव, विजेंद्र व एक अज्ञात व्यक्ति सती मंदिर पर आ गए और गालियां देने लगे। उसके बाद सौरभ ने जानलेवा हमला कर दिया। मंदिर में मौजूद नत्थू कुशवाह व वर्तमान ग्राम प्रधान रमेश धनगढ़ व अन्य लोगों ने ललकारा तो वह धमकी देकर आरोपी भाग गए। धमकी दी कि एक महीने के अंदर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो घर में घुसकर गोली मार देंगे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसी दिन रात करीब 10:38 बजे घर पर काले रंग की थार से आरोपी आ गए और दरवाजे पर कई टक्करें मारी और गालियां देते हुए सौरभ, गौरव, विजेन्द्र व अन्य अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि घर से बाहर निकल, अभी गोली मार देंगे। डर की वजह से परिवार को कोई सदस्य घर से नहीं निकला। धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें