फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूर्व विधायक ने जेल में 150 बंदियों को बांटे कंबल

विज्ञापन
जेल में कंबल वितरण करते पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक व शारतेन्दु पाठक व अन्य।स्रोत-जेल प्रशास
विज्ञापन
बदायूं। जेल में बंद वृद्ध व गरीब बंदियों और कैदियों के लिए भाजपा एमएलसी बागीश पाठक द्वारा भिजवाए गए कंबलों का वितरण उनके पिता पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक व भाई शारदेंदु पाठक ने किया।
विज्ञापन


रविवार को पूर्व विधायक परिवार सहित जिला कारागार पहुंचे और जेल में निरुद्ध 150 बंदियों और कैदियों को अपने हाथों से कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सर्दी में कोई ठंड से परेशान न हो इसी के चलते जेल में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने उनका आभार व्यक्त किया। सलोनी पाठक, अमित मिश्रा के अलावा जेलर रणंजय सिंह, उप जेलर कमलचंद, कृष्ण गोपाल शर्मा, मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे।
म्याऊं। दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह एवं इफको के जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार गंगवार ने विधानसभा क्षेत्र के गांव असधरमई में गरीबों को कंबल बांटे। जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार गंगवार ने नैनो यूरिया से होने वाले लाभ बताए। इस मौके पर भावेश प्रताप सिंह, ओमप्रताप सिंह, माखन सिंह,अरेश राठौर, वीरप्रताप सिंह, विजय भान सिंह, प्रमीत चौहान, सूर्य प्रताप सिंह, संतोष सिंह, रिंकू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें