फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजनीति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का 2023 - 24 के लिए पुनर्गठन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुए कार्यकारिणी गठन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र आशीष कुमार तथा महामंत्री पद के लिए एमए प्रथम सेमेस्टर के इशराक अहमद के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका समर्थन सभागार में उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं ने किया।
कार्यकारिणी निर्वाचन में उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सुमित सागर, सचिन यादव एवं सोनम ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर अनूप सिंह यादव, आराध्या मिश्रा एवं पवन कुमार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री का दायित्व आर्यन गुप्ता एवं भगवान सिंह राजपूत को सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शगुन शर्मा, निखिल सिंह चौहान, लता यादव, मुस्कान सागर एवं शिवांगी कश्यप का चयन किया गया। प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें